फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर अपराधी ने लिंक भेजा और खाते से 12 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। चार दिन पहले साइबर अपराधी ने खुद को रिश्तेदार बताकर सिसौला जानी निवासी अब्दुल सलाम से फोन पर बातचीत करके 25 हजार की डिमांड की। फिर लिंक भेजकर उसके खाते से 12 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस पर की है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानी थानाक्षेत्र के सिसौला गांव निवासी अब्दुल सलाम ने बताया कि उनके मोबाइल पर 19 मार्च 2023 को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को असलम का रिश्तेदार बताते हुए बातों में उलझा लिया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह 25 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करना चाहता है और बाद में कैश ले लेगा। इसके बाद उसने एक लिंक भेजा, जिसके ऊपर क्लिक करने के बाद एक कोड आया। इस कोड को बताने के बाद खाते से 12 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर ली गई। ठगी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। इस मामले में जानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सिवाल खास निवासी शौकीन ने बताया कि उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। इसके बाद मोबाइल में मौजूद सभी लोगों के कांटेक्ट नंबरों पर मैसेज भेजकर रकम मांगी जा रही है। उसकी ई-मेल आईडी और उसका डाटा अपराधी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें