फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: पैदल चाल में देश को पदक दिलाने वाली प्रियंका गोस्वामी का मेरठ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 09 Aug 2022 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में पैदल चाल में देश को रजत पदक दिलाने वाली प्रियंका गोस्वामी आज मेरठ पहुंचीं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर परतापुर थानाक्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर जोर-शोर से स्वागत किया गया। प्रियंका गोस्वामी का भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा जी के निवास स्थान श्रीराम पैलेस दिल्ली रोड, पर जोरदार स्वागत किया गया l
विज्ञापन
एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर महिला तेज चाल में रजत पदक अपने नाम करने वाली प्रियंका गोस्वामी का आज मेरठ पहुंचीं। यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर परतापुर थानाक्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर जोर-शोर से स्वागत किया गया। प्रियंका गोस्वामी का भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा जी के निवास स्थान श्रीराम पैलेस दिल्ली रोड, पर जोरदार स्वागत किया गया l इसके बाद प्रियंका गोस्वामी मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यलय भी पहुंचेंगी।

विज्ञापन


कमल दत्त शर्मा ने कहा कि बहन प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीतकर विश्व में हमारे देश का नाम रोशन किया हैं l

यह भी पढ़ें: Double Murder: नानी-धेवती की हत्या के बाद घर जाकर सो गए तीनों आरोपी, फूलप्रुफ प्लानिंग से की थी वारदात

हमारे देश की बहन-बेटियों को प्रियंका गोस्वामी के सिल्वर मेडल जीतने से एक अच्छा खिलाड़ी बनने की प्रेरणा मिलेगी l प्रियंका गोस्वामी  के मेडल जीतने  से  प्रेरणा लेकर आनेवाले ओलंपिक खेल में भारत की बेटियां और अधिक मेडल जीतेंगी l पूरे देश को प्रियंका गोस्वामी के सिल्वर मेडल जीतने पर गर्व हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल दत्त शर्मा के निवास पर आज विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, अश्वनी त्यागी, विधान परिषद सदस्य, सभासद पंकज गोयल, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मधुसूदन शर्मा उपस्थिति रहें। वहीं मेरठ में जगह जगह प्रियंका गोस्वामी का जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें