फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोटावेटर की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
रोटावेटर जिसमें आकर सीआरपीएफ जवान की मौत हुई। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना/मेरठ। गांव मटौरा निवासी सीआरपीएफ में सिपाही सतेंद्र (43 वर्ष) की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। सतेंद्र गेहूं बुवाई कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह रोटावेटर मेें फंस गए।
विज्ञापन

सतेंद्र 38 बी बटालियन में तैनात था। वर्तमान में ड्यूटी श्रीनगर के सांबा सेक्टर में चल रही थी। रविवार को सतेंद्र छुट्टी पर गांव आया था। मंगलवार सुबह वह अपने चाचा के लड़के सहदेव के साथ खेत पर गेहूं बोने के लिए गया था बुवाई करने गया था। बुवाई के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे चलते हुए रोटावेटर में फंस गए। सतेंद्र को रोटावेटर से निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मशीन को किसी तरह गांव में ले जाया गया। वहां काफी मशक्कत के बाद मशीन में फंसे सतेंद्र को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद सतेंद्र के परिवार पत्नी रीना का रोकर बुरा हाल है। सतेंद्र दो बच्चों के पिता थे। उनके 13 वर्षीय बेटा अभिनव और 11 वर्षीय बेटी अंशिका हैं। हादसे से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सतेंद्र अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई हरेंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं। जबकि सबसे छोटे भाई एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रोटावेटर जिसमें आकर सीआरपीएफ जवान की मौत हुई। (मवाना)

रोटावेटर जिसमें आकर सीआरपीएफ जवान की मौत हुई। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें