दौराला। दशरथपुर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन दशरथपुर निवासी नकुल ने सोमवार देर रात पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस जांच में मामला मारपीट का निकला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दशरथपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सकौती निवासी बाइक सवार विकास सोमवार देर रात पेट्रोल लेने पहुंचा था। सेल्समैन नकुल ने पेट्रोल पंप बंद होने की बात कही। रात में बड़े वाहन को पेट्रोल डीजल देने की बात कही, जिस पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सेल्समैन ने चार हजार की लूट होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और शांति भंग में निरुद्ध कर दिया।