फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोपियां में तैनात सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल का बीमारी से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंचौली के गाजीपुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी


गंगानगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव का बीमारी से निधन हो गया। इंचौली के गाजीपुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
गाजीपुर गांव निवासी जगमाल यादव के बड़े बेटे जितेंद्र यादव करीब 20 वर्ष पूर्व सीआरपीएफ में सिपाही भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में श्रीनगर के पास शोपियां जिले में सीआरपीएफ की यूनिट 178 बीएन में हेड कांस्टेबल थे। परिजनों के अनुसार, वह शुगर और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थे। दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें शोपियां में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को 178 बीएन सीआरपीएफ के जवान लेकर गांव गाजीपुर पहुंचे। सीआरपीएफ की 139 बीएन दिल्ली यूनिट के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह नागर के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, इंचौली थाना पुलिस के अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि, सुंदर यादव, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, मनोज यादव आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


छोटा भाई सेना में डॉक्टर
परिजनों के अनुसार, छोटे भाई नीरज यादव सेना में डॉक्टर है और बंगलूरू में तैनात है। घर में पिता जगमाल यादव, मां केलादेवी, जितेंद्र की पत्नी सीमा देवी, दो बेटे अंश और वंश हैं। परिजनों के अनुसार वह पिछले महीने छुट्टी पर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें