फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बाइक पांच हजार रुपये में खरीदी थी और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। ई-चालान के माध्यम से जांच में बाइक का इंजन और चेसिस नंबर मेल नहीं खाने पर चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने अपने नाम गांव कैली निवासी सुंदर और मोनू बताए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें