फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर जलाया चेहरा: जंगल में फेंकी लाश, शरीर पर था सिर्फ अंडरवियर, बाग में कुछ दूर पड़ा मिला खून

Mon, 19 Feb 2024 09:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut : मेरठ के बहसूमा में युवक की हत्या कर चेहरे को जला दिया गया। इसके बाद लाश को जंगल में फेंक दिया गया। मृतक युवक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला है।
विज्ञापन
मेरठ के बहसूमा में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड कलां गांव में रविवार रात को एक युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। शव की पहचान न हो, इसके लिए हत्यारोपी ने चेहरे को जला दिया। युवक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मुजफ्फरनगर और दूसरे जिलों से गुमशुदा युवकों की जानकारी मांगी जा रही है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है।

विज्ञापन


बहसूमा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि मोड कला गांव के प्रधान कृष्णपाल देशवाल के गन्ने के खेत में युवक का अधजला शव पड़ा है।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और सीओ मवाना सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। युवक के चेहरे और सीने को जलाया गया था। उसके शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई वस्त्र नहीं था। शव मिलने की जगह से कुछ दूर आम के बाग में जमीन पर खून पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने वहां से नमूने लिए हैं। पुलिस मान रही है कि आम के बाग में हत्या करने के बाद गन्ने के खेत में चेहरे को जला दिया गया। डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया, लेकिन कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके।

घटनास्थल से शराब के दो पाउच मिले
घटनास्थल बटावली व मोड कलां की सीमा के बीच है। बटावली निवासी किसान महेंद्र सिंह के आम के बाग में जहां खून मिला, वहीं पर शराब के दो पाउच, बीड़ी के दो खाली बंडल मिले हैं। इससे लग रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई। इसके नशा होने पर उसे मार दिया गया। एक काले और सफेद रंग का दुपट्टा भी मिला है। दुपट्टे से गला घोटे जाने की आशंका है। घटनास्थल के पास सरसों के खेत में सरसों टूटी मिली है। यहां पैरों के निशान भी हैं। इससे लग रहा है कि मृतक और हत्यारोपी के बीच संघर्ष भी हुआ है।

यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव
विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी शव मिलने के बारे में जानकारी दी गई है। दूसरे जिलों से गुमशुदा युवकों की जानकारी मांगी गई है। अगर पहचान नहीं होती है तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें