फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के चचेरे भाई की लूट के बाद हत्या 

Sun, 28 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के चचेरे भाई इमरान उर्फ कल्लू की स्कॉर्पियो लूट के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी। शनिवार को उनका शव बागपत के बिनौली क्षेत्र के माजरा गांव के रजवाहे के पास मिला। जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का दावा कि हत्या करने वाले इमरान के दोस्त ही हैं। 
विज्ञापन

जानी थानाक्षेत्र के नंगला कुंबा गांव निवासी इमरान (30) पुत्र हट्टी सिवाल खास में जनसेवा टूर एंड ट्रेवल पर अपनी स्कॉर्पियो चलाते थे। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे उनका बिजवाड़ा मार्ग पर माल माजरा गांव के रजवाहे के पास खेत में शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उनकी जेब से ट्रांसपोर्ट का कार्ड मिला। जिससे पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को सूचना दी। शनिवार शाम चार बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
इमरान के भाई मोहम्मद इरफान ने बताया शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसका भाई अपनी स्कॉर्पियो लेकर दोस्तों के साथ मुरादनगर में एक शादी कार्यक्रम में जाने की बात घर से गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इमरान की स्कॉर्पियो और अन्य सामान गायब है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि इमरान की उसके दोस्तों ने ही हत्या की है। उन्होंने पुलिस से हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बतायाकि जल्द ही हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक के परिवार में कोहराम
इमरान अपने भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन भाई गुलफाम, फरमान और इरफान हैं। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। इस मामले की जानकारी लगने पूर्व विधायक के परिजनों में कोहराम मच गया हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद इमरान का नंगला कुंभा गांव में शव पहुंचा और भारी संख्या की तादाद में उनको सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें