फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, उसके बाद फिर की घिनौनी हरकत

Wed, 22 Feb 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
गाजियाबाद के एक पार्क में मेरठ की युवती से उसके प्रेमी ने पहले दुष्कर्म किया और फिर दोस्तों को सौंप दिया। विरोध करने पर युवकों ने युवती की पिटाई करते हुए जबरन मेरठ की ट्रेन में बैठा दिया। इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ विजय नगर थाने में रेप और गैंगरेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती का कहना है कि वह मेरठ में परिवार के साथ रहती है। उसकी एक सहेली के जरिये पड़ोस का सरताज उसके करीब आया। रविवार को सरताज और उसकी सहेली ने उसके साथ घूमने जाने की साजिश रची। आरोप है कि सरताज ने उससे 20 हजार रुपये भी मंगाए और तीनों गाजियाबाद के इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क पहुंचे थे। यहां से सरताज और उसकी सहेली उसे विजयनगर थाना क्षेत्र के एक पार्क में ले गए। जहां सरताज ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने दो दोस्तों शाहरुख और सोहिला को बुला लिया। आरोप है कि उन दोनों ने भी उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। सरताज और उसकी सहेली उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन लेकर आए और मेरठ की तरफ जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें