फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पति ही बन बैठा पत्नी की जान का दुश्मन, हत्या के पीछे गहरा राज

Wed, 26 Apr 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
धारदार हत्यार से पत्नी की हत्या
विज्ञापन
मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में बुधवार को एक बड़ी वारदात हो गई। एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। 
विज्ञापन


मकान हड़पना चाहता था शराबी पति
पुलिस जांच में सामने आया कि शराबी पति किसी तरह अपनी पत्नी से मकान हड़पना चाहता था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने मौका देख पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। 

परिवार में थे पांच लोग
मृतक महिला के तीन बच्चे है जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो रखी हैं जबकि बेटा जेल में हैं। बताया गया कि पति हर रोज शराब पीकर महिला के साथ मारपीट करता था। महिला घर में अकेली रहती थी इसी का फायदा उठाकर पति रोजाना पत्नी को परेशान करता था। आरोपी को शराब की ऐसी लत लग गई थी कि उसे रोज शराब पीने के लिए पैसे चाहिए थे जिसके लिए वह पत्नी से घर हड़पना चाहता था क्योंकि मकान पत्नी के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें