फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फायरिंग कर पुलिस से छुड़ाया बदमाश, पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बचाई जान

Sat, 29 Dec 2018 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

यूपी के मेरठ से सटे कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां लोगों को पुलिस से डर नहीं लगता। सरूरपुर थाना क्षेत्र के  मैनापूठी गांव में शुक्रवार शाम लूट-हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को परिजनों ने पुलिस के चुंगल से छुड़ाकर भगा दिया।

विज्ञापन


विरोध करने पर गांव वालों ने पुलिस पर हमला बोलते हुए जमकर पथराव -फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस किसी तरह वापस लौटी। हालांकि बाद में पुलिस आला अफसरों के निर्देश पर भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंची और पथराव करने के आरोपी बदमाश के परिवार के लोगों को उठाकर थाने ले आई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि शातिर फिरोज अपने घर पर मौजूद है। हर्रा पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मैनापूठी में उसके घर पर पहुंचे और उसे दबोच लिया। 

पुलिस उसे लेकर ले जाने लगी। पीछे से आए परिजनों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए फिरोज को पुलिस के चुंगल से  छुड़ा कर भगा दिया।  खुद को घिरा देख पुलिस वापस लौट आई। कार्यवाहक थाना प्रभारी अवनीश अष्टवाल ने बताया कि परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए आरोपी को भगा दिया। विडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित करके मुकदमा लिखा जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें