फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में छूटभैया बदमाशों का खौफ, हुए कई बड़े खुलासे, अफसरों ने चिह्नित किए 30 नए गैंग

Fri, 15 Jan 2021 12:53 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के छुटभैया बदमाश जेलों में बंद शातिर अपराधियों को आका मानकर अपराध कर रहे हैं। हत्या-लूट सहित कई गंभीर मामलों का खुलासा होने के बाद इन छूटभैया बदमाशों की पोल खुली है। मेरठ जोन के जिलों में कई नए बदमाश और 30 नए गैंग पुलिस ने चिह्नित किए हैं, इन गैंग से जुड़े बदमाशों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला चल रहा है। अधिकांश शातिर अपराधी जेल में बंद है, लेकिन ये अपराधी जेल में बैठकर अपने गुर्गों के जरिये गैंग चला रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ व शामली जिलों में फिर से अपराध बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, ब्राह्मण समाज से होना चाहिए मुख्यमंत्री चेहरा
विज्ञापन


बागपत में भी शातिर अपराधी सुनील राठी को आका बताकर उसके गुर्गे लगातार हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। परमवीर तुगाना, प्रमोद समेत कई शातिर अपराधियों के नाम से रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या की जा रही है। बागपत पुलिस ने भी कई बड़े खुलासे किए जिसमें जेल में बंद शातिर अपराधियों द्वारा वारदात करने का खुलासा हुआ है। मुजफ्फरनगर में सुशील मूंछ व सागर मलिक समेत एक दर्जन से ज्यादा अपराधी जेल में हैं, लेकिन इनके नाम से लगातार वारदातें हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हस्तिनापुर और शाकंभरी तीर्थ के आएंगे ‘अच्छे दिन’, हालात सुधारने का खाका तैयार
विज्ञापन


कसा जाएगा शिकंजा
कई खुलासों में नए बदमाशों के नाम सामने आए हैं। जोन के आठ जिलों में नए बदमाशों के गैंग रजिस्टर पुलिस तैयार कर रही है। इन अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

जेल में बंद अपराधियों को बता रहे आका
मेरठ जिले के योगेश भदौडा, उधम सिंह, कपिल समेत कई शातिर अपराधी जेल में बंद हैं, लेकिन इनके नाम पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में ज्वेलरी शॉप में लूट, जागृति विहार में लूट के दौरान सर्राफा व्यापारी अमन जैन की हत्या, टीपीनगर में पीएनबी में लूटपाट समेत कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। जिसमें छूटभैया बदमाश मिले हैं। ये बदमाश जेल में बंद अपराधियों को अपना आका बता रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें