फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ जोन में एनकाउंटर का अर्धशतक, अब तक 51 बदमाश ढेर

Wed, 17 Jul 2019 03:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योगी सरकार आने के बाद से मेरठ जोन में मंगलवार को एनकाउंटर की हाफ सेंचुरी हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों के पैरों में गोली लगने का आंकड़ा एक हजार के करीब है। प्रदेश में अन्य सात जोन लखनऊ, बरेली, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर एनकाउंटर के मामले में काफी पीछे हैं। मुख्यमंत्री मेरठ जोन पुलिस की पीठ थपथपा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अपराध पर ज्यादा फोकस रखा। कैराना पलायन को लेकर सरकार ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस से बदमाशों की सीधी मुठभेड़ होने लगीं। कई बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। मेरठ जोन में यह सिलसिला जारी है।

वहीं मंगलवार को एक बार फिर हुई मुठभेड़ में चार बदमाश पुलिस ने मार गिराए। अब तक मुठभेड़ में मरने वाले बदमाशों की संख्या 51 पहुंच गई है। वहीं पैर में गोली लगने वाले बदमाशों की संख्या 945 है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मेरठ में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश
- 26 सितंबर 2017 : रुड़की रोड पर गांधी बाग के पास सदर बाजार पुलिस ने 50 हजार के इनामी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट, सहारनपुर को मारा।
- 28 सितंबर 2017 : एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने मुकीम काला के भाई वसीम काला को मारा। वसीम पर 50 हजार का इनाम था।
- 30 दिसंबर 2017 : शताब्दीनगर परतापुर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया।
- 29 मई 2018 : दुल्हन की हत्या करने पर 50-50 हजार के इनामी हिमांशु उर्फ नरसी और धीरज की मुठभेड़ में मौत।
- 04 मार्च 2018 : सरूरपुर में चश्मदीद गवाह सवित्री की हत्या में 50 हजार का इनामी सुजीत जाट ढेर हुआ।
- 27 नवंबर 2018 : सरधना में 50 हजार का इनामी इरशाद निवासी नंगला रियावली रतनपुरी मुजफ्फरनगर का एनकाउंटर।
- 05 मई 2019 : दौराला में एक लाख के इनामी जुबैर निवासी लिसाड़ीगेट को पुलिस ने मार गिराया।
- 11 जुलाई 2019 पल्लवपुरम में एक लाख के इनामी शकील और 25 हजार के इनामी भूरा की मुठभेड़ में मौत। 
- 16 जुलाई 2019: दौराला में एक लाख का इनामी रविंद्र उर्फ कालिया और 50 हजार का इनामी अमित उर्फ शेरू मुठभेड़ में ढेर।

वर्जन--
मेरठ जोन के जिलों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। बदमाश पुलिस टीम पर गोली चला रहे हैं, जिसका जवाब पुलिस उसी अंदाज में दे रही है। मेरठ जोन के जिलों में 51 बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें