मेरठ में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश
- 26 सितंबर 2017 : रुड़की रोड पर गांधी बाग के पास सदर बाजार पुलिस ने 50 हजार के इनामी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट, सहारनपुर को मारा।
- 28 सितंबर 2017 : एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने मुकीम काला के भाई वसीम काला को मारा। वसीम पर 50 हजार का इनाम था।
- 30 दिसंबर 2017 : शताब्दीनगर परतापुर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया।
- 29 मई 2018 : दुल्हन की हत्या करने पर 50-50 हजार के इनामी हिमांशु उर्फ नरसी और धीरज की मुठभेड़ में मौत।
- 04 मार्च 2018 : सरूरपुर में चश्मदीद गवाह सवित्री की हत्या में 50 हजार का इनामी सुजीत जाट ढेर हुआ।
- 27 नवंबर 2018 : सरधना में 50 हजार का इनामी इरशाद निवासी नंगला रियावली रतनपुरी मुजफ्फरनगर का एनकाउंटर।
- 05 मई 2019 : दौराला में एक लाख के इनामी जुबैर निवासी लिसाड़ीगेट को पुलिस ने मार गिराया।
- 11 जुलाई 2019 पल्लवपुरम में एक लाख के इनामी शकील और 25 हजार के इनामी भूरा की मुठभेड़ में मौत।
- 16 जुलाई 2019: दौराला में एक लाख का इनामी रविंद्र उर्फ कालिया और 50 हजार का इनामी अमित उर्फ शेरू मुठभेड़ में ढेर।
वर्जन--
मेरठ जोन के जिलों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। बदमाश पुलिस टीम पर गोली चला रहे हैं, जिसका जवाब पुलिस उसी अंदाज में दे रही है। मेरठ जोन के जिलों में 51 बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है।
- प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/