फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नाले में पड़ी मिली महिला काी लाश, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Oct 2021 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शनिवार को एक महिला का शव नाले में पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास जुडी हुई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कंकरखेडा पुलिस ने पावली खास में नाले से शनिवार को महिला का शव सड़ी गली अवस्था में बरामद किया। अभी उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को नाले से निकालकर मॉर्चरी के लिए भेजा। 

विज्ञापन


शनिवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां नाले से महिला का सड़ा गला शव बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि नाले के आसपास कुछ दिन से बदबू आ रही थी। नाले के पास से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला का सिर भी नहंी था, और बहुत ही बुरी तरह से सड़ा हुआ था। आवारा जानवरों ने महिला के शरीर को कई जहां से खा रखा था। इस कारण महिला की उम्र का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। महिला के शरीर के कपड़े भी गल चुके हैं। 

घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई मगर शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर नाले से एकशव महिला का बरामद किया गया लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें