फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, सेल्समैन से लूटे साढ़े तीन लाख रुपये

Tue, 18 Aug 2020 02:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपत खटीमा राजमार्ग पर लालू खेड़ी के पास बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 3.50 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: हुक्का बार मामले में चौकी इंचार्ज सस्पेंड, उठ रहा ये बड़ा सवाल, लोगों में भारी आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत अलमासपुर निवासी आशीष पुत्र रतन सिंह शहर में बनने वाली काका नमकीन कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। वह मंगलवार को शामली के कैराना में नमकीन देने के बाद भुगतान लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे थे। उनका कहना है कि शामली से ही बाइक सवार बदमाश उसके पीछे लगे थे। लालू खेड़ी के बाद बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी टाटा एस गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद तमंचे से आतंकित कर उससे साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें