फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुख्यात उधम सिंह के ममेरे भाई अनुज बरखा ने किया आत्मसमर्पण, योगेश भदौड़ा से बताया खतरा

Fri, 21 Aug 2020 08:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अनुज बरखा ने आत्मसमर्पण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव को लेकर बागपत जिले में तनातनी का माहौल बना हुआ है। फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वाजिदपुर गांव की प्रधान के पति और कुख्यात उधम सिंह के ममेरे भाई अनुज बरखा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जेल जाते हुए बरखा ने कहा कि वह जिला पंचायत के वार्ड 11 से चुनाव की तैयारी में जुटा है। चुनाव की रंजिश में ही उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अनुज बरखा ने आत्मसमर्पण कर दिया। जेल जाते हुए अनुज बरखा ने कहा कि उसे कुख्यात योगेश भदौड़ा से जान का खतरा है। रंजिश में गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। वह जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा है, जिस कारण उससे रंजिश रखी जा रही है। इसी कारण गांव में हुई फायरिंग का उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में एसटीएफ का छापा, बरामद कीं 35 करोड़ की किताबें, दिल्ली समेत इन राज्यों में होती थी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि अनुज बरखा पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत 29 मुकदमे पंजीकृत हैं। अनुज बड़ौत कोतवाली के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें