फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का हाल: जूडो खिलाड़ी से छेड़छाड़, फिर मनचले की जमकर धुनाई, देखिए तस्वीरें

Thu, 17 Jun 2021 10:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ: युवक को पीटते लोग। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए हैं। यहां जूडो खिलाड़ी सहित दो युवितों से छेड़छाड़ करने पर एक युवक की जमकर पिटाई की गई। वहीं दूसरे मामले में चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

केस - 1
श्रद्धापुरी डिवाइडर रोड पर एक मनचले ने शिव चौक की ओर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसे पता नहीं था कि एक युवती जूडो खिलाड़ी है। युवती ने मनचले को दबोच लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने युवक को बाइक से गिराकर जमकर पिटाई कर दी। बाजार के कुछ व्यापारी भी एकत्रित हो गए। युवतियां पुलिस को बुलाने के लिए शोर मचाती रहीं। इस दौरान बीच-बचाव में आए सब्जी वालों ने युवक को मौके से भगा दिया। इस क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। मार्ग के दोनों ओर फेरी वालों के पास खड़े युवक बाजार में आने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में मनचले की पिटाई करते लोग। - फोटो : amar ujala
बुधवार को सब्जी वाले के पास खड़े एक युवक ने बाइक स्टार्ट की और पैदल जा रहीं युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। एक युवती ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में मनचले की पिटाई करते लोग। - फोटो : amar ujala
वहीं मारपीट होती देख कुछ व्यापारी भी एकत्रित हो गए। इस दौरान कुछ सब्जी वालों ने युवक को भगा दिया। युवतियों ने दौड़कर युवक का शिव मंदिर तक पीछा किया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने युवतियों से मामले की जानकारी ली। वहीं, कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी लिसाड़ी गेट क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बाइक का नंबर मिल गया है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

चचेरे भाई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

4 of 5
मेरठ में मनचले की पिटाई करते लोग। - फोटो : amar ujala
केस - 2
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी युवती ने चचेरे भाई पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को आपसी विवाद के चलते मारपीट का बताकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में युवती से छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : amar ujala
बुधवार रात में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी महिला की शादी नोएडा के दादरी में हुई है। मंगलवार को महिला अपने परिवार वालों से मिलने के लिए मयके में आई थी। महिला बुधवार रात में पड़ोसी के घर से अपने घर जा रही थी। आरोप है कि तभी उसका चचेरा भाई मोहम्मद अली उर्फ सोनू रास्ते में मिला और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी तब तो वहां से चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी मोहम्मद अली अपने साथ सरताज व तीन-चार अन्य साथियों को लेकर महिला के घर पहुंचा। इस दौरान आरोपी मोहम्मद अली ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला व उसके पिता और भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। महिला व उसके पिता घायल हो गए। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश की। महिला के पिता ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है। मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। छेड़छाड़ का आरोप निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें