रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घर से दोनों भाईयों की अर्थी उठते ही हर तरफ चीख पुकार की आवाज गूंज रही थी। मृतकों की मां, पत्नियां और बहन बेसुध हो गईं। मां, बहन और दोनों की पत्नियों ने घर में मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह की मौत के बाद उनके पिता अजीत सिंह पर खेती बाड़ी और परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई है।