उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के सरसावा और सदर बाजार थाना क्षेत्र में एटीएम उखाड़ने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली में एटीएम उखाड़ने और एटीएम से कैश चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
एसएसपी एस चनप्पा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इकराम पुत्र इस्लाम उर्फ गुडफोड़ निवासी मोहल्ला बेगी बाजार गंगो और जाबिर पुत्र खालिद उर्फ सोनू निवासी ग्राम शाहपुर थाना गंगोह शामिल है। इन दोनों आरोपियों को सदर बाजार थाना क्षेत्र में पेपर मिल रोड से गिरफ्तार किया गया है।