फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ जारी

Sat, 03 Oct 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और वह ऊपर कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटियां डरी सहमी रो रही थीं। पूछताछ करने पर बड़ी बेटी ने बताया कि दो युवकों ने छत के रास्ते आकर उसे दबौच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते से भाग गए। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। 

इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल केपी सिंह रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को लेकर सामने आई ये बड़ी बात, अब खुलेंगे गहरे राज
विज्ञापन


कोतवाल केपी सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें