उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सलावतपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान को खट्टा- डौला मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सलावतपुर खेड़ी निवासी दीपक (21 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र बाइक पर सवार होकर गांव से डौला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: 14 साल पहले यूपी के इस जिले से गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे, फिर ऐसे मिल गई थी जमानत
वहीं पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जाएगा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/