फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी नितिन धनकड़ गिरफ्तार, ये थी पूरी वारदात

Fri, 14 Aug 2020 04:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मुख्य आरोपी नितिन धनकड़ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मुख्य आरोपी नितिन धनकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर-बाछौड़ मार्ग से पुलिस ने आरोपी नितिन को पकड़ा है। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


पढ़िए पूरी घटना के बारे में
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। इसके बाद डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने छपरौली इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। संजय खोखर के बेटे ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई।

छपरौली के पट्टी धंधान निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर (52 वर्ष) ककौर कलां के जूनियर हाईस्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। वह अपने बेटे अक्षय खोखर के साथ तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मुर्गी फार्म के पास चकरोड पर अक्षय अपने पिता से आगे निकल गया। तभी ईख के खेत में छिपे बैठे हमलावर निकले और संजय खोखर की पीठ पर गोली मारी। वह गिर पड़े तो हमलावरों ने कनपटी से सटाकर दूसरी गोली मारी। मौके पर ही संजय खोखर की मौत हो गई थी। फायरिंग होते ही अक्षय किसी तरह जान बचाकर कस्बे की ओर दौड़ पड़ा। उधर, हमलावर खेतों के रास्ते फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर विशेष: क्रांतिकारियों के लहू से लाल हो गया था तालाब का पानी, कुछ ऐसी है पूरी कहानी

पुलिस को मौके पर तमंचे का एक कारतूस पड़ा मिला था। वहीं सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से 24 घंटे में कार्रवाई और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश चंद शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर से प्रकरण की जानकारी ली थी। 
विज्ञापन


इसके बाद डीजीपी ने लापरवाही पर छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा को निलंबित कर दिया था। मृतक के दूसरे बेटे मनीष खोखर ने साल 2018 के झगड़े का हवाला देते हुए छपरौली निवासी नितिन धनकड़, ककौर कलां निवासी मयंक डागर, हेवा गांव निवासी विनीत व अंकुर शर्मा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें