कल रात गांव पहुंचा था युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा निवासी युवक आजम अली की रविवार की रात को गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि दिल्ली में युवक की हत्या की गई।
वहीं परिजनों को सोमवार शाम को युवक की हत्या के बारे में जानकारी मिली। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: जवान को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग, पंचायत में किया ये एलान, मौके पहुंचे अधिकारी
उधर, मंगलवार की देर शाम युवक का शव गांव बास्टा पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रात में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/