करवाचौथ मनाई और फिर अगवा हुआ वरुण
नागेंद्र ने एक सप्ताह पहले दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, अमिषा ने पूछताछ में बताया कि हत्या की साजिश में वह शामिल नहीं थी। उसने तो वरुण की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ पर व्रत भी रखा था।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
वरुण की हत्या करके शव गेझा रोड, परतापुर में फेंका गया। हत्या कहां पर की गई है, इसका पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा। बड़ौत थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। वरुण के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उनकी कनपटी पर एक गोली मारी गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर जाकर जांच की है।
- विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी
वरुण की हत्या नागेंद्र ने की है। अमिषा से पूछताछ चल रही है। हत्या में अमिषा शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। फरार नागेंद्र और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
- आलोक सिंह, सीओ बड़ौत