फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: किसान की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर, जांच शुरू

Sat, 26 Sep 2020 11:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में शनिवार को एक वारदात हो गई। गांव में एक किसान की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव निवासी रामगोपाल (45 वर्ष) के खेत रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में है। शनिवार सुबह वह खेत में गया था। इसी दौरान ईंटों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कमरे के अंदर खौफनाक मंजर, पति-पत्नी की लाशें देख कांप गए लोग, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर एएसपी मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे हैं। एएसपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह सामने आएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें