फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर खौफनाक वारदात: प्रेमिका से मिलने आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sat, 03 Jul 2021 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 24 घंटे के भीतर दो खौफनाक वारदात हो गई। प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं बधौली गांव में प्रेमी युगल को सरेआम मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मेरठ: सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात हो गई है। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी का है। एक लड़की का सलीम नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह करीब चार बजे सलीम लड़की से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। वह दोनों घर में बात कर रहे थे तभी लड़की के भाई की आंख खुल गई। लड़की के भाई ने सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

वहीं घटना की जानकारी लगने पर एएसपी कैंट सूरज राय और इंस्पेक्टर सदर बाजार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के लिए दो युवकों को उठाया है।
विज्ञापन


प्रेमी युगल की हत्या
इससे पहले शुक्रवार को खरखौदा क्षेत्र में किशोरी के पिता ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात से गांव में तनाव फैल गया। युवक को चार और किशोरी को दो गोलियां मारी गईं। किशोरी ने मरने से पहले अपने पिता के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने आरोपी तौसिन को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें