फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सैनिक की पत्नी से होटल में दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो, आपबीती सुन उड़े पति के होश

Tue, 22 Jun 2021 10:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक सैनिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई गई है। वहीं पत्नी की आपबीती सुनकर पति के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के एक सैनिक की पत्नी से मेरठ में दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि बेगमपुल के होटल में युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। अब वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने सोमवार रात लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बिनौली की महिला गांव के युवक के साथ लालकुर्ती पैठ में खरीदारी करने आई थी। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर बेगमपुल स्थित होटल में ले गया। जहां युवक ने महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया। 

महिला जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और पति को सारी बात बताई। देर रात महिला अपने पति और सास के साथ लालकुर्ती थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। देर रात पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। बताया गया है कि पुलिस की एक टीम बागपत के लिए भी आरोपी की तलाश में रवाना हो गई। 
विज्ञापन


होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी
देर रात लालकुर्ती पुलिस होटल में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि होटल के रजिस्टर में युवक की एंट्री है। लेकिन दोनों की आईडी नहीं लगी है। 
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर उसके 161 के बयान लिए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें