आरोप है कि बृहस्पतिवार को फौजी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद भी आरोपी अविनाश ने मौत की सूचना नहीं दी। विवाहिता के पिता ने बताया कि अविनाश के गांव में ही उनके परिवार की लड़की की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार रात उन्होंने सीमा की मौत का पता चला तो वह मेरठ पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी अविनाश के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अविनाश ने दावा किया कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। वह तो अस्पताल में लेकर पहुंचा था, जहां उसकी मौत हुई थी।
पढ़ें : भांजे ने मामी से बनाए अवैध संबंध, विरोध करने पर मामा को मार डाला और फिर...
एसएसपी से मिला पीड़ित पक्ष
महिला के मायके पक्ष के लोग एसएसपी से मिले। कहा कि सदर बाजार पुलिस आरोपी फौजी को बचाने की कोशिश कर रही है। पहले तो रिपोर्ट देरी से दर्ज की। अब कहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट न बदलवा दे। जिसके बाद एसएसपी ने एसपी क्राइम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही महिला की मौत का कारण पता चल सकेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/