फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, खौफनाक तरीके से दिया वारदात को अंजाम

Thu, 02 May 2019 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी-प्रेमिका मौके से फरार हो गए। महिला के पिता ने आरोपी दामाद और उसकी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

विज्ञापन


मंडावर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी शादी सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सुक्खी (45) की शादी गांव सुक्खापुर निवासी सूरजमल के साथ हुई थी। सूरजमल के गांव में उसके घर के सामने रहने वाली कैलाशो से संबंध थे। सुक्खी पति सूरजमल को महिला के घर जाने से रोकती थी, लेकिन सूरजमल अपनी पत्नी की बात नहीं मानता था। इस बात पर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। विरोध करने पर सूरजमल आए दिन सुक्खी से मारपीट भी करता था। मंगलवार रात को सूरजमल ने कैलाशो के साथ मिलकर सुक्खी की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए। बुधवार को गांव वालों ने उन्हें सुक्खी की हत्या के बारे में बताया। इस मामले आरोपी पति सूरजमल और उसकी प्रेमिका कैलाशो के खिलाफ उन्होंने थाने में तहरीर दी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि सुक्खी के पिता की तहरीर पर सूरजमल और कैलाशो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाशो के पति की हो चुकी है मौत
परिजनों के अनुसार सूरजमल का करीब 14 साल का पुत्र है। कैलाशो अपने पति की मौत के बाद से मायके सुक्खापुर में रहने लगी थी। उसके मायके वालों ने कैलाशो की शादी दूसरी जगह भी की थी। वह वहां से भी थोड़े दिनों बाद ही वापस आ गई। क्योंकि सूरजमल से उसके प्रेम संबंध थे। 

शादी सिंह के अनुसार उसकी पुत्री सुक्खी अपने पति के संबंधों को विरोध करती थी। इस पर सूरजमल उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार की रात सूरजमल और कैलाशो ने सुक्खी को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें