फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला को अकेला देख खेत में खींचा, फिर की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर देवर से मारपीट

Thu, 23 Jan 2020 09:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सहारनपुर में एक गांव के जंगल में चारा काट रही महिला को पड़ोसी गांव निवासी युवक ने खेत में खींचकर अश्लील हरकतें की। शोर होने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। घर पहुंची महिला द्वारा परिजनों को मामला बताया गया। इसका विरोध करने पर महिला के देवर से आरोपी पक्ष ने मारपीट भी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे उसकी भाभी अकेली जंगल में चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव के एक युवक द्वारा उसकी भाभी को अकेला पाकर सरसों के खेत में जबरदस्ती खींचते हुए अश्लील हरकतें की। महिला द्वारा शोर मचाने पर वहां कुछ लोगों के आ जाने पर आरोपी फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: प्यार में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाई वीडियो, फिर ऐंठ लिए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह घर पहुंची महिला द्वारा इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के देवर ने इस बात का विरोध आरोपी पक्ष के घर पर जाकर किया तो आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें