यहां मंगलवार तड़के एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। शक जताया जा रहा है कि युवक के किसी महिला से अवैध संबंध थे। लेकिन सच्चाई जांच होने के बाद ही सामन आएगी। मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जैसे ही इस घटना का लोगों को पता चला तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक का बेटा जावेद आज सुबह करीब पांच बजे पिता के पास गया और उसने रोजाना की तरह घेर का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो बेटे को कुछ शक हुआ और वह पड़ोसी की छत से अंदर गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बेटे जावेद से पूछताछ की तो उसने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी। माना जा रहा है कि लूट के इरादे आये बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। या फिर युवक के किसी महिला से अवैध संबंध थे।
युवक की हत्या के बाद पहुंची पुलिस
वहीं युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। शक यह भी जताया जा रहा है कि युवक के किसी महिला से संबंध थे। मगर सच्चाई क्या है यह जांच होने के बाद ही सामने आएगा। सूचना मिलने पर एसओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अलाऊद्दीन पुत्र वहीद उम्र करीब 55 साल का अहमदनगर गली नंबर 10 में उसका मकान है जहां उसका पूरा परिवार रहता हैं। वहीं लख्खीपुरा गली नंबर 26 में उसका घेर हैं जहां उसने डेरी खोल रखी थी और वह रोज अपने घेर में ही सोता था। सोमवार की रात को भी वह हर रोज की तरह रात को सोने गया था। लेकिन जब सुबह को बेटा जावेद घेर में पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश गए। बता दें कि उनके पड़ोस में निजामुद्दीन के मकान में जावेद किराए पर रहता हैं। उसकी छत पर खून के छींटे पड़े मिले। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/