फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jun 2020 05:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सचिन की जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद से परीक्षितगढ़ घर लौट रहे मुरादाबाद के आरएसएस जिला प्रचारक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। एक गोली पेट में और दूसरी हाथ में लगने से वे घायल हो गए। सूचना पर सीओ व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

 
मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम पुट्ठी निवासी सचिन कुमार हिंदू मुरादाबाद में आरएसएस के जिला प्रचारक हैं। मंगलवार शाम सचिन बाइक से बिजनौर होते हुए घर आ रहे थे। बहादरपुर रामनगर के बीच पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। यह देख सचिन ने बाइक की स्पीड तेज कर ली। बदमाशों ने पीछा कर तमंचे से उन पर फायर झोंक दिए। एक गोली सचिन के पेट को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी हाथ में लगी है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ लविश मर्डर केस: मिंडकाली हत्याकांड के पीछे थी बड़ी वजह, 75 हजार के इनामी बदमाश ने उगला पूरा सच
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे सीओ रामानंद कुशवाहा और फोरेंसिक टीम ने जांच की। घायल जिला प्रचारक को सीएचसी में भर्ती कराया है। सचिन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


बाइक सवार तीन बदमाशों ने आरएसएस के जिला प्रचारक पर जानलेवा हमला किया है। एक गोली पेट में और दूसरी हाथ में लगी है। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। - रामानंद कुशवाहा, सीओ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें