फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

Fri, 30 Aug 2019 01:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में गुरुवार देर शाम रंजिश के चलते दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। विरोध में ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस को घेरकर जाम लगाकर हंगामा किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसपी क्राइम और एसडीएम ने जाम खुलवाया।   

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव डेरियो रछौती किठौर निवासी दूध व्यापारी ऋषिपाल सिंह गांव में रंजिश के चलते परिवार के साथ ग्राम नारंगपुर जिठौला में परिवार सहित रह रहे हैं। गुरुवार देर शाम ऋषिपाल के पुत्र आदेश गुर्जर (25) और सुधीर बाइक से परीक्षितगढ़ दूध सप्लाई करने आ रहे थे। बाइक आदेश चला रहा था। जैसे ही वह आसिफाबाद परीक्षितगढ मार्ग पर खटकी मोड़ के समीप पहुंचे तो पहले से मौजूद आधा दर्जन हमलावरों ने दोनों को घेरकर तमंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने आदेश की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी जबकि सुधीर ने किसी तरह ईख के खेत में घुसकर जान बचाई। आदेश को छह गोलियां लगीं। हत्यारे एक राहगीर की बाइक लूटकर चितवाना शेरपुर मार्ग की तरफ फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हत्या की खबर लगते ही खटकी गांव के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर दिया। आदेश के परिजन और ग्रामीण भी पहुंच गए। पिता ऋषिपाल और मां बृजेश बेटे का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने पीड़ित दंपती को किसी तरह संभाला। सूचना पर पहुंचे एसओ परीक्षितगढ़ कैलाश चंद्र और सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने शव उठवाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया। 

यह भी पढ़ें: पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज

परिजन और ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर अड़ गए। डीएम व एसएसपी को भी मौके पर बुलाने की मांग की। बाद में एसपी क्राइम रामअर्ज, एसडीएम सदर अंकुर श्रीवास्तव ने वहां पहुंचकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने और रासुका लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि आदेश की हत्या में उसके छोटे भाई सुधीर ने डेरियो रछौती निवासी लोकेश पुत्र देवराज, महकार, जानू पुत्र हेम सिंह, सरवेंद्र उर्फ राहुल, लोकेश की बहन सोनी और प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सरवेंद्र सोनी का पति है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें