फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया प्रेम विवाह, फिर कर दी हत्या

Sat, 17 Oct 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद दिनों में परवान चढ़े प्यार में पहले तो युवक ने अपनी चचेरी बहन के साथ ही शादी की। फिर जब युवक की गलत हरकतों का विरोध करते हुए युवती ने उसके साथ रहने से इंकार किया तो युवक ने उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज हत्याकांड परतापुर के अच्छरौंडा गांव में बुधवार को हुआ। हत्यारोपी भागकर अपने हापुड़ स्थित गांव जा पहुंचा। शुक्रवार को उसने अपराध बोध में अपनी कलाई की नस काट ली तो इस हत्या का खुलासा हो पाया। परतापुर पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हापुड़ के गांव ट्याला का निवासी दीपक पुत्र रामकुमार अपने दूर के रिश्ते के चाचा कुंवरपाल के यहां पानीपत में कई साल से रह रहा था। बताया गया कि दीपक कुंवरपाल की पुत्री आशा (25) को करीब एक माह पहले साथ ले आया था। वह परतापुर इलाके के अच्छरौंडा गांव में किराये पर रह रहा था। इस दौरान वह कई बार गांव में गया। परिजनों की लोकलाज के कारण गांव में पंचायत आयोजित की और दीपक को गांव से निकाले जाने का फरमान सुना दिया। तब से दंपति परतापुर में ही रह रहा था।

पुलिस के अनुसार दीपक शराब पीता था। उसकी गलत आदतों को लेकर आशा और दीपक के बीच आए दिन लड़ाई होती थी। बीते बुधवार को भी फिर विवाद हुआ तो आशा ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस बात से नाराज दीपक ने आशा की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और वहां से चला गया।
विज्ञापन


नस काटने पर हुआ खुलासा
दीपक बृहस्पतिवार को अपने गांव ट्याला पहुंच गया। शुक्रवार सुबह दीपक ने अपनी कलाई की नस काट ली तो उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की। दीपक ने बताया कि उसने आशा की हत्या कर दी है। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दीपक के पिता राजकुमार ने अपनी बेटी ओमवती निवासी अछरौंडा को फोन पर बताया। ओमवती अछरौंडा में सुबह 8:30 बजे उस मकान पर पहुंची जहां दीपक रहता था।

दरवाजा खुलते ही फैली बदबू
किशनलाल के घर में पांच अन्य किराएदार रहते हैं। ओमवती के कहने पर ही दीपक को वहां पर कमरा मिला था। ओमवती ने जैसे ही कमरे का ताला खोला तो सभी दंग रह गए। आशा की लाश जमीन पर पड़ी थी। दो दिन बीतने के कारण कमरे में बदबू फैली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या के बाद तहरीर का इंतजार
युवती की हत्या होने के बाद भी परतापुर पुलिस दिन भर कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार करती रही। एसओ परतापुर राकेश कुमार यादव का कहना है कि युवती की हत्या हुई है। अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ कि युवक ने युवती से शादी की है या नहीं। या यह लिव इन रिलेशनशिप का मामला है। युवती के परिजनों द्वारा तहरीर देने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें