फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल छीनकर सिपाही को मारी गोली, मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी, सनसनीखेज खुलासे के बाद भागा था शातिर

Tue, 02 Jun 2020 03:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक शातिर आरोपी ने पिस्टल छीनकर सिपाही को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दौराला के जंगल में कांबिंग की। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को दबोच लिया। मुठभेड़ में शातिर आरोपी के पैर में गोली भी लगी है।

विज्ञापन


बता दें कि दौराला में एक साल पहले लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में मंगलवार को एसएसपी अजय साहनी ने इस वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दौराला पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी कि इसी दौरान मुख्य आरोपी शाकिब ने सिपाही की पिस्टल छीनकर सिपाही सुधीर मलिक को गोली मार दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया है।

ये है पूरा मामला
मेरठ में दौराला के जंगल में एक साल पहले हिमाचल प्रदेश निवासी युवती की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी शाकिब और उसके परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसमें पता चला कि शाकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था। फिर दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। अंत में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला लव जिहाद का है। हिमाचल प्रदेश निवासी युवती का शव दौराला के जंगल में जून 2019 में मिला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में छह साल की बच्ची की हत्या, घर से 200 मीटर दूर पड़ी मिली लाश, जांच शुरू

विज्ञापन

जांच में पता चला कि शाकिब लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था। वहां उसकी युवती से मुलाकात हुई। शाकिब ने धर्म बदलकर युवती को अपना नाम अमन बताया। अमन बनकर शाकिब महीनों युवती से बातचीत करता रहा। शाकिब ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। युवती को शाकिब की असलियत के बारे में पता चलता उससे पहले ही शाकिब ने युवती की हत्या की प्लानिंग कर ली। शाकिब ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी थी।

पुलिस से कर ली थी सेटिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी शाकिब बहुत ही शातिर है। छह माह पहले पुलिस की जांच में शाकिब का नाम आया था। लेकिन उसने पुलिस से सेटिंग कर मामले को रफा दफा करा दिया था। युवती की हत्या के मामले में जब शाकिब बेनकाब हुआ तो पुलिस की भी पोल खुल गई। मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि दौराला थाने में तैनात एक सिपाही को एसएसपी ने हटा दिया है। मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें