15 अगस्त पर भी बढ़ी थी सुरक्षा
स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी इनपुट के बाद वेस्ट यूपी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। उसके बाद भी कई जगहों से इनपुट मिला। जिसको देखते पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कम नहीं की।
वेस्ट में आईएसआई का कनेक्शन
पाक आईएसआई की वेस्ट यूपी में पुरानी सक्रियता है। कभी मेरठ कैंट में एजेंट भेजकर तो कभी सेंधमारी कर यहां की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजी जाती रही हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की यहां गहरी पैठ खतरनाक साबित हो सकती है। मेरठ छावनी पहले से आईएसआई के लिए टारगेट रही है।
ट्रेनिंग सेंटर किठौर में बताया था
एनआईए और एटीएस ने अमरोहा में छापेमारी कर किठौर से जाहिद की गिरफ्तारी की थी। जांच में किठौर के राधना गांव के जंगल में आईएसआईएस की ट्रेनिंग दी जानी बताई गई थी। इसको लेकर फिर पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां गुपचुप तरीके से जांच पड़ताल करने में जुटी हैं।
पुलिस अलर्ट है
15 अगस्त के बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। कश्मीर में 370 और 35 ए हटने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस बल लगा है। मेरठ जोन के कई जिले संवेदनशील हैं, जिनकी सुरक्षा पर फोकस रहता है।
- प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/