फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : 2012 के ज्योतिषी हत्याकांड में थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Wed, 21 Aug 2019 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ने गिरफ्तारी वारंट और अवमाना का नोटिस जारी किया है। पुलिसकर्मियों में सरपतहा थानाध्यक्ष शिव शंकर चौबे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


शिव शंकर चौबे और एसआई राम आशीष का कार्बाइन बरामदगी के संबंध में, एसआई सत्य प्रकाश सिंह का पिस्टल बरामदगी और पुलिसकर्मी अमरीश कुमार गिरी का विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के संबंध में बयान होना है। तमिलनाडु से आए डॉ शंकरनारायण ने घटना में गोली लगने से घायल राजेश के मेडिकल रिपोर्ट के संबंध में बयान दर्ज कराया।

ये भी पढें : सीएम योगी के मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक शामिल, अनिल राजभर-रविंद्र जायसवाल को मिला ये पद
विज्ञापन


बता दें कि 15 नवंबर 2012 को 9 बजकर 15 मिनट पर सुबह पुलिस वर्दी में आए शूटरों ने कार्बाइन और पिस्टल से गोलियां बरसा कर सरपतहां के ऊंचगांव में ज्योतिषी रमेश तिवारी की हत्या कर दी थी। वहीं इस घटना में उनके भाई राजेश घायल हो गए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी शूटर शेर बहादुर की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। अन्य आरोपियों का विचारण कोर्ट में चल रहा है। तीन आरोपी जेल में हैं, तो वहीं अन्य की जमानत हो चुकी है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों से काटेक्ट किया था। उच्चतर न्यायालय ने मुकदमे को जल्दी से निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढें : अनिल राजभर का हुआ प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री का पद देकर पिछड़ा वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें