संदिग्ध क्षेत्र में पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
दबथुवा-पोहल्ली के निकट सैन्य रडार क्षेत्र में घूमते हुए एक युवक को आर्मी के जवानों ने पकड़ लिया। उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है।
मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा-पोहल्ली के निकट सैन्य रडार क्षेत्र में रविवार सुबह एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। आर्मी के जवानों ने उसे पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वह ठीक से किसी भी बात का जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सूबेदार इंदर सिंह उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह अलग-अलग कहानी सुनाने लगा। पुलिस को उसने अपना नाम संदीप पुत्र पप्पू निवासी परथा, बेहट सहारनपुर बताया। एलआईयू की टीम ने भी थाने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क किया। एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर सरधना मनोज कुमार का कहना है कि युवक सैन्य क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। सहरानपुर में भी युवक द्वारा बताए गए पते के बारे में जानकारी की जा रही है।