महंगाई की मार सुबह के नाश्ते पर भी जबरदस्त पड़ी है। पिछले कई दशक में ब्रेड के दाम समय के साथ बढ़े तो हैं। लेकिन इस बार दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। कुछ खास किस्म की ब्रेड के दामों में ज्यादा उछाल आया है।
लगातार बढ़ रही महंगाई की मार ब्रेड निर्माताओं पर भी पड़ी है। पिछले तीन साल से ब्रेड निर्माताओं ने अपने उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाये थे। लेकिन इस बार एक अगस्त से अचानक दामों में भारी वृद्धि की गयी है। इसके पीछे कारण ब्रेड तैयार करने में आने वाली लागत बढ़ना बताया जा रहा है। किंग ब्रेड के निर्माता मनोज गोयल ने बताया कि इस समय आटा, चीनी, रिफाइंड, चीनी, इस्ट तो महंगा हुआ ही है। डीजल और बिजली के दाम भी पिछले तीन साल में बढ़े हैं। ऐसे में मजबूरन दाम बढ़ाने पड़े।
इन ब्रेड के बढ़े दाम
जिले में ब्रिटेनिया, होम, किंग, परफेक्ट, हार्वेस्ट और बोन ब्रांड की ब्रेड उपलब्ध है। इनमें कई ब्रेेड कंपनी बाहर की हैं, तो किंग और होम का उत्पादन मेरठ में ही होता है।
ये है पुराने और नये रेट का अंतर
ब्रेड पुराने दाम बढ़े दाम
लांग ब्रेड (200 ग्राम) 8 12
सैंडविच ब्रेड (250 ग्राम) 10 14
मखनी ब्रेड (300 ग्राम) 10 15
सैंडविच ब्रेड (300 ग्राम) 12 15
ब्राउन ब्रेड (350 ग्राम) 14 20
मखनी स्लाइस (400 ग्राम) 15 20
पापुलर ब्रेड (400 ग्राम) 15 20
हेल्दी स्लाइस (500 ग्राम) 20 25
किंग (500 ग्राम) 20 25
किंग (600 ग्राम) 25 30
गारलिक ब्रेड 32 42
आटा ब्रेड 20 28
ब्राउन मल्टी ग्रेन 22 28
मिल्क 25 32