फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Video: सपा नेता की दबंगई, एक घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, मची अफसरा-तफरी, ईद पर हुआ था विवाद

Tue, 16 Apr 2024 11:58 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में सपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मेरठ में सपा नेता ने फायरिंग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया गया कि आजम ने बेटे के विवाद में फायरिंग की।

विज्ञापन


वहीं, सपा नेता आजम का वीडियो देख पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, श्यामनगर निवासी जीशान का ईद के दिन अहमदनगर गली-3 निवासी फैजान पुत्र आजम से विवाद हो गया था। आजम सपा नेता है और वार्ड-83 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था। जीशान और फैजान के बीच विवाद में कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था, लेकिन समझौता नहीं हुआ।

आरोप है कि फैजान ने जीशान को भुगतने की धमकी दी थी। जीशान अपने दोस्त शाजमान के साथ सोमवार दोपहर को अहमदनगर में कैंटीन में था। यहां फैजान अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और जीशान पर हमला बोल दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें