फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी ऑफिस में जमकर बखेड़ा

Sat, 10 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में एसपी सिटी और सीओ दौराला पर दुकान पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों और व्यापारियों ने जमकर बखेड़ा किया। शुक्रवार को पहले तो व्यापारियों ने कंकरखेड़ा में बाजार बंद कर दिया। बाद में भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में ने तीन घंटे तक एसपी सिटी ऑफिस में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। भाजपाइयों ने पुलिस से धक्का मुक्की की। वहीं एसपी सिटी ऑफिस छोड़कर चले गये। बाद में पुलिस ने व्यापारी की दुकान का ताला खुलवाया तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में हनुमान मंदिर के पास लवली भारद्वाज की दुकान है। लवली और व्यापारी पवन का आरोप है कि एक प्लॉट में चार दुकान हैं। तीन दुकानों पर पहले से ही दूसरे पक्ष ने ताला लगा रखा है। जबकि शुक्रवार को लवली की दुकान पर भी कोर्ट का आदेश बताते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के आदेश पर कंकरखेड़ा पुलिस ने ताला लगवा दिया। इस पर कंकरखेड़ा में व्यापारी नेता नीरज मित्तल और अन्य व्यापारियों ने आसपास की दुकानें बंद कराकर हंगामा किया। दोपहर 12 बजे कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुनेश नंदन गर्ग, कमलदत्त शर्मा समेत सैकड़ों व्यापारी और भाजपाई घंटाघर स्थित एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। भाजपाई पुलिस से धक्का मुक्की कर जबरन अंदर घुस गये और एसपी सिटी के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। कुछ व्यापारी जबरन कुर्सी पर चढ़ गये और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसपी सिटी के ऑफिस में कुर्सी के सामने विधायक और व्यापारी धरने पर बैठ गये। एसपी सिटी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन भाजपाइयों ने एक नहीं सुनी।

ऑफिस से चले गए एसपी सिटी
हंगामे के दौरान एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी फोन पर बात करते हुए सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के साथ ऑफिस से निकले गए और एसएसपी, डीआईजी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी के जाने के बाद भाजपाइयों ने जमकर बखेड़ा काटा। बाद में एसपी सिटी, सीओ दौराला के साथ ऑफिस पहुंचे और विधायक को मनाने के लिए उनके साथ बैठ गए। इस बीच मेयर हरिकांत अहलूवालिया भी पहुंच गए। विधायक ने कहा कि  पुलिस तानाशाही कर रही है और अफसर सुन नहीं रहे। भाजपाइयों ने वरुण गोयल के भाई के साथ घर में हुई लूट में भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। तीन घंटे बाद एसपी सिटी ने कंकरखेड़ा पुलिस को भेजकर दुकान से ताला खुलवाया तो भाजपाई शांत हुए। इस दौरान पवन मित्तल, कमल ठाकुर, संदीप रेवड़ी, नीरज मित्तल, पार्षद मनोज वर्मा, विवेक रस्तोगी, वीनस शर्मा, दलजीत सिंह, विजय आनंद, वरुण गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारी करना चाहते हैं कब्जा
कंकरखेड़ा के ड्रीम सिटी निवासी ऋषिपाल सोम का कहना है कि दुकानें उनकी हैं। व्यापारी जबरन उनकी एक दुकान को कब्जाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। एमडीए के पूरे कागजात भी उनके पास हैं। पुलिस जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे। दुकान के मामले को लेकर पहले भी सीओ से शिकायत की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें