फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने घर में घुसकर सास पर बरसाई गोलियां, हालत गंभीर, तीन माह पहले पत्नी को दिया था तलाक

Thu, 25 Jul 2019 02:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार रात तलाकशुदा दामाद ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर सास को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीन माह पहले युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन


कोतवाली देहात की नसीरुद्दीन कॉलोनी निवासी अब्दुल रशीद की बेटी शहनाज की शादी धामपुर निवासी सलीम के साथ तीन साल पहले हुई थी। आपसी विवाद के चलते युवक ने तीन माह पहले पत्नी को तलाक दे दिया था। तभी से शहनाज मायके में रह रही है। 

पुलिस के मुताबिक पत्नी शहनाज को अपने घर ले जाना चाहता था। शहनाज की 55 वर्षीय मां नूरजहां अपनी बेटी को उसके साथ भेजने को राजी नहीं थी। बुधवार की रात करीब 10 बजे सलीम ने अपने साथी के साथ उसके घर में घुसकर सास पर तमंचे से गोलियां बरसा दीं। नूरजहां को पुलिस के मुताबिक तीन गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संजय धीर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें