फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नारे लगाने वालों ने एक व्यक्ति को मार डाला, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस के खिलाफ हंगामा

Fri, 25 Oct 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में पाकिस्तान के नारे लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वालों ने बुधवार रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह घर की छत पर इस ग्रामीण का लहूलुहान हालत में शव मिला। इसकी खबर गांव में फैलने से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने खजूरी गांव पहुंचकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। पुलिस ने 13 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


इस गांव में गाड़ी टकराने पर सुधीर कुमार निवासी गांव मिलक नोएडा और खजूरी निवासी मोहित के बीच विवाद हुआ था। सुधीर के कॉल करने पर परिचित ललियाना ग्राम प्रधान का बेटा दानिश एक दर्जन लोगों को लेकर पहुंचा था। आरोप है कि दानिश पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें खजूरी गांव निवासी अमरसिंह उर्फ राणा (60) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से सुधीर, अजहर, अरबाज, हिमांशु व नाजिम को फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अमर सिंह की मौत का पता नहीं चला था।

गुरुवार सुबह अमर सिंह का शव घर की छत पर मिला तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव में पहुंचे हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने अधिकारियों को फोन कर पुलिस की कार्यशैली और इस वारदात पर नाराजगी जताई। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अमर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमर सिंह के बेटे अजय की तहरीर पर अरबाज, अजहर, हिमांशु, सुधीर कुमार, दानिश, नवाजिश, सलीम कुरैशी, आबिद तेली, दिलदार, फिरोज, इंतजार, अनवार सहित 13 लोगों के खिलाफ हत्या, देशद्रोह सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आठ आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: यूपी: भारत विरोधी नारे लगाने पर स्कूल प्रबंधन ने तीन छात्रों को किया निष्काषित 

ये था मामला

परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में बुधवार देर रात दो गाड़ी टकराने पर मारपीट और फायरिंग हो गई थी। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने पाकिस्तानी नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल खराब होने पर ग्रामीणों में जाग हुई। जानकारी लगने पर पुलिस भी पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक राइफल, दो स्कॉर्पियो व पांच बाइक बरामद की गई थी।

पुलिस के मुताबिक गौतमबुद्धनगर के मिलक गांव का निवासी सुधीर कुमार अपने दोस्त हिमांशु व अजहर के साथ किला परीक्षितगढ़ के ललियाना ग्राम प्रधान अफजाल के बेटे दानिश के पास गाड़ी से जा रहे थे। अफजाल को सपा नेता बताया गया है।

खजूरी गांव में सुधीर कुमार की गाड़ी मोहित निवासी खजूरी से टकरा गई थी। इसको लेकर सुधीर और मोहित में कहासुनी हो गई। सुधीर ने दानिश को फोन कर दिया। जिस पर किला परीक्षितगढ़ से दानिश के साथी मौके पर पहुंच गए थे। दानिश पक्ष के लोगों ने खजूरी गांव में फायरिंग कर दी। जिस पर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि फायरिंग करने के दौरान लोगों ने पाकिस्तान पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए। जिस पर ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया और एसओ परीक्षितगढ़ कैलाश चंद पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। पांच आरोपी सुधीर, अजहर, फिरोज, हिमांशु और अरबाज को गिरफ्तार किया गया था। जबकि अन्य फरार हो गए? 

पांच आरोपी गिरफ्तार किये हैं। पुलिस जांच में पाकिस्तान के नारे लगने की बात गलत पाई गई। आरोपियों ने फायरिंग की है। दो गाड़ी के टकराने पर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें