फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब की उत्तराखंड, सुमनलता की कब्रिस्तान में तलाश  

Thu, 13 Apr 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेहा और उसकी मां सुमनलता की हत्या के मुख्य आरोपी शोएब कुरैशी का पुलिस सातवें दिन भी सुराग नहीं लगा सकी। शोएब की गिरफ्तारी और सुमनलता की लाश बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। शोएब के उत्तराखंड में छिपे होने की आशंका पर पुलिस टीम हरिद्वार और देहरादून में उसकी तलाश कर रही हैं। वहीं, पुलिस सुमनलता की लाश बरामद करने के लिए मवी गांव के कब्रिस्तान में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली कि किस कब्र में किसका शव दफन है।
विज्ञापन

बच्चा पार्क स्थित सिटी सेंटर में शोएब कुरैशी निवासी लावड़ ने बीती छह अप्रैल को अपने ऑफिस में नेहा की हत्या कर लाश को रुड़की रोड पर सैन्य फार्म के पास फेंका था। इसका खुलासा शोएब के पार्टनर अमित ने पूछताछ में किया था। जिसके बाद ड्राइवर संदीप को लावड़ से गिरफ्तार किया गया। संदीप ने दावा किया कि शोएब ने नेहा की मां सुमनलता की उसके सामने चलती कार में गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने इन दोनों चश्मदीदों के अलावा शोएब से जुड़े नाजिश और जावेद को भी गिरफ्तार किया था। संदीप ने यह भी बताया था कि शोएब ने लावड़ के पास मवी गांव के कब्रिस्तान में सुमनलता की लाश को कार से उतारा था। जहां पर शोएब का पिता एक युवक के साथ पहले से मौजूद था। 
बुधवार को लालकुर्ती पुलिस मवी गांव स्थित कब्रिस्तान में पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को वहां बुलाकर नेहा और सुमनलता की हत्या के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछा कि किस कब्र में किसकी लाश है। जिस पर ग्रामीणों ने चार-पांच लोगों की कब्र के बारे में तो जानकारी दी। लेकिन सभी के बारे में गांव में पूछताछ के बाद ही जानकारी देने की बात कही। बाद में पुलिस ने बताया कि अभी सुमनलता का कोई अता-पता नहीं लगा है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार में आक्रोश
पुलिस ने चारों आरोपियों को साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में नामजद कर जेल भेजा है। जबकि शोएब कुरैशी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उनका आरोप है कि नेहा और सुमनलता की हत्या में शोएब के साथ शामिल होने वाले आरोपियों पर हत्या का मुल्जिम क्यों नहीं बनाया गया। पुलिस का कहना है कि शोएब की गिरफ्तारी होने और सुमनलता की लाश बरामद करने के बाद सभी आरोपियों को हत्या का मुल्जिम बना दिया जाएगा। 

हम उनकी बातों पर क्यों यकीन करें
बेटी और पत्नी की हत्या के खुलासे पर सुमनलता के पति पवन ने सवाल उठाए है। उनका कहना है कि शोएब के साथ कौन-कौन थे और चश्मदीदों ने क्या-क्या देखा, हम उनकी बातों पर यकीन क्यों करें। सुमनलता जिंदा है या मार दी गई, इसका कोई पुख्ता सुबूत पुलिस के पास नहीं है। सुमनलता की लाश बरामद होगी, तभी हत्या की पुष्टि होगी। पुलिस ने जिन चश्मदीदों को पकड़कर हत्या का खुलासा किया है, उनको हम नहीं जानते। शोएब कुरैशी को जानते थे, उसे गिरफ्तार कर पुलिस सामने लाए। तभी हम उसी से पूछेंगे। परिजनों ने पुलिस से आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर सुमनलता को बरामद करने की मांग की।

अंकित से दोस्ती पर मारी नेहा और सुमनलता
पुलिस का दावा है कि नेहा और अंकित की दोस्ती से शोएब नाराज रहता था। अंकित नेहा को कॉल करने के साथ ही शॉपिंग भी करता था, इसको लेकर शोएब की नेहा से कहासुनी होती थी। इसका अंदेशा अंकित को भी था कि शोएब नेहा के साथ कुछ भी कर सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अंकित ने सब कुछ जानकारी में होने के बावजूद भी पुलिस या परिजनों को क्यों नहीं बताया। पुलिस ने बताया कि नेहा जब अंकित के साथ रहती थी तो शोएब बार-बार कॉल करता था। जिसको नेहा रिसीव नहीं करती थी। उस दिन भी ऐसा ही हुआ। जिसके चलते पहले शोएब ने नेहा को मारा और फिर नेहा की मौत का राज छुपाने के लिए उसकी मां सुमनलता की हत्या कर दी।  फेल साबित हो रही पुलिस 
पुलिस के अनुसार शोएब कुरैशी की अंतिम लोकेशन आठ अप्रैल की हरिद्वार में मिली थी। लेकिन शोएब और उसका पूरा परिवार कहां है, इसका पता लगाने में फेल साबित हो रही है। अंदेशा है कि शोएब अपने परिवार के साथ भी हो सकता है। क्राइम ब्रांच की टीम लगातार शोएब और उसके परिवार को ढूंढ रही है। पुलिस का दावा कि अगर शोएब का पिता भी हत्थे चढ़ जाए तो सुमनलता की लाश बरामद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें