फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली गायक मर्डर केस: पुलिस ने कोर्ट से मांगा पांच दिन का रिमांड, कल होगी सुनवाई

Fri, 03 Jan 2020 02:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
लाल घेरे में हत्यारोपी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु का पांच दिन का रिमांड मांगा है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड स्वीकृत होने पर हत्यारोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गायक मर्डर केस: एक साथ उठीं 3 अर्थियां तो रो पड़ा शहर, मासूम का शव लेकर कई राज्यों में घूमा हत्यारा

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में तीन दिन पूर्व अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से तलवार, चाकू और लूटे गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए थे। आरोपी को कैराना स्थित कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मासूम का चेहरा देख बिलख पड़े परिजन, हर कोई बोला- भागवत को रोक लो..., आंखें नम और ये तस्वीरें
विज्ञापन


आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि समय कम मिलने के कारण हत्यारोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। गहन पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: खाना खाया, पैर दबाए और फिर कर दिया गुरु के परिवार का खात्मा, कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मामला बेहद संगीन है। पुलिस ने हिमांशु के पांच दिन के रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें