यूपी के सहारनपुर में नुमाइश कैंप स्थित गुरुद्वारे में देर रात एक संदिग्ध युवक घुस गया। बताया गया कि युवक ने ग्रंथी सुरजीत सिंह को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया।
सुरजीत सिंह का कहना है कि युवक गुरुद्वारे में आ गया था और उसने तमंचा उन पर तानकर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
वहीं, नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक विरेश गिरी का कहना है कि लोगों की सूचना पर युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह पहले गुरुद्वारे के बाहर खड़ी एक बाइक में चाबी लगाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने अपने को कौशल जीत निवासी मुजफ्फरनगर बताया। आरोपी के पास से एक तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/