पुलिस द्वारा मंगाई गई बीयर पीते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
आयरलैंड से देश घूमने आए विदेशी पर्यटकों से सदर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में तीन बदमाशों ने सरे बाजार लूटपाट कर दी। एक बदमाश से पर्यटकों की हाथापाई भी हुई। पर्यटकों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। आयरलैंड के कैरी शहर निवासी महिला टूरिस्ट लैनी अपने दोस्त ब्लैन लायर, क्वीड लेडी, रिची कैन के साथ इंडिया घूमने आए हैं।
होटल में दो कमरे बुक कराए थे
दरोगा की कैप लगाकर फोटो खिंचवाया
रविवार को चारों बाइक से दिल्ली से ऋषिकेश डॉक्युमेंट्री बनाने जा रहे थे। शाम सात बजे वह बेगमपुल पर कचहरी रोड स्थित होटल ऑसम में रुक गए। उन्होंने होटल में दो कमरे बुक कराए और अपना सामान रखकर पैदल मार्केट में घूमने निकल गए। रात करीब सवा नौ बजे सदर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाश बाइक को कुछ आगे लेकर खडे़ हो गए जबकि एक बदमाश ने महिला से बैग लूट लिया।
सूचना पर आबूलेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची
लूट के बाद होटल जाते आयरलैंड से आए पर्यटक
पर्यटकों ने विरोध किया तो उसने हाथापाई कर दी और भाग गया। चारों पर्यटकों ने उसका पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना पर आबूलेन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पर्यटक होटल लौट गए थे। बाद में इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज कुमार शुक्ला, बेगमपुल चौकी इंचार्ज होटल पहुंचे और विदेशी पर्यटकों से घटना की जानकारी ली। सदर पुलिस ने उनकी तहरीर ली। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाश के पास तमंचा था और पर्यटकों के पास कैश भी अधिक था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। तहरीर में भी इसका जिक्र नहीं किया।