रविवार देर रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ कि चार परिवारों की ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को बच्चा पार्क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों की उम्र 15 से 16 साल है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
वहीं मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार ये देर रात में अपाची बाइक से काफी तेज स्पीड से बच्चा पार्क रोड पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की स्पीड करीब 100 थी। तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और चारों इधर-उधर जा गिरे। हालांकि चारों को आनन-फानन में मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।