फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : ईद की खुशियां मातम में तब्दील, बाइक ने ली चार की जान

Mon, 26 Jun 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
विज्ञापन
रविवार देर रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ कि चार परिवारों की ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन



मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को बच्चा पार्क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों की उम्र 15 से 16 साल है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

वहीं मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार ये देर रात में अपाची बाइक से काफी तेज स्पीड से बच्चा पार्क रोड पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक की स्पीड करीब 100 थी। तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और चारों इधर-उधर जा गिरे। हालांकि चारों को आनन-फानन में मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार परिवारों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में चार की मौत
पीड़ित परिवार का कहना है कि आज सुबह पुलिस का फोन आया और दुर्घटना की सूचना देते हुए बच्चों के घायल होने की बात कही। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन मौत हो चुकी थी जबकि चौथे बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा।

आपको बता दें कि चारों के घर में कोहराम मचा हुआ है। और चारों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। बताया गया कि 2 युवक, तारापुरी और 2 माधवपुरम के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें